चित्तौड़गढ़ में दोहरा हत्याकांड: पति ने पत्नी को गोली मारी; बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

चित्तौड़गढ़ में दोहरा हत्याकांड: पति ने पत्नी को गोली मारी; बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

चित्तौड़गढ़ में दोहरा हत्याकांड: पति ने पत्नी को गोली मारी; बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
Modified Date: August 18, 2026 / 03:08 pm IST
Published Date: August 18, 2026 3:08 pm IST

जयपुर, 18 अगस्त (भाषा) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके बेटे ने उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना सोमवार रात गंगरार थाना क्षेत्र के सुवानिया गांव में हुई।

पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह ने बताया कि तीन शादियां करने वाला भगवाना कालबेलिया (55) सुवानिया गांव में तारा नाम की महिला के साथ रह रहा था।

सिंह के अनुसार, भगवाना एक खेत में कुछ परिचितों के साथ बैठा था। इसी दौरान उसकी पहली पत्नी भोमली (50) और उसका बेटा अनिल वहां पहुंचा तथा भगवाना से अपने पैतृक गांव लौटने के लिए कहा। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान भगवाना ने कथित तौर पर अपने पास मौजूद बंदूक से गोली चला दी जिससे भोमली की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मां की हत्या से गुस्साए अनिल ने कथित तौर पर लाठी से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची तारा पर भी हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गई। उसका अस्पताल में किया जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भगवाना तथा भोमली के शवों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भाषा बाकोलिया मनीषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में