दिल्ली : मूलचंद सुरंग के पास ट्रक में आग लगी, यातायात प्रभावित
दिल्ली : मूलचंद सुरंग के पास ट्रक में आग लगी, यातायात प्रभावित
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) दिल्ली में मूलचंद सुरंग के पास एक ट्रक में आग लगने के बाद मंगलवार को रिंग रोड पर गाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यातायात रिंग रोड से मूलचंद सुरंग की ओर जाने वाले हिस्से पर प्रभावित हुआ है।
यातायात पुलिस ने परामर्श में कहा कि आश्रम की ओर से सुरंग में प्रवेश करते वक्त ट्रक में आग लग गई जिससे इलाके में गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
इसने यात्रियों से कहा कि वे यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि गाड़ियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित हो सके।
भाषा नोमान
नोमान मनीषा
मनीषा

Facebook


