उपराष्ट्रपति बुधवार एवं बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की यात्रा करेंगे

उपराष्ट्रपति बुधवार एवं बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की यात्रा करेंगे

Modified Date: August 18, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: August 18, 2026 4:36 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार और बृहस्पतिवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे, जहां वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बुधवार को उपराष्ट्रपति देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) का दौरा करेंगे, जहां वह 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

इसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार को वह मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफ़ेशनल कोर्स के दूसरे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अकादमी के दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में