ठहराव की जगह विकास चुनें: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की केरल के मतदाताओं से अपील
ठहराव की जगह विकास चुनें: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की केरल के मतदाताओं से अपील
नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल की जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में “ठहराव” की जगह विकास को चुनने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को “ऐतिहासिक जनादेश” देने का आह्वान किया।
नवीन ने असम की जनता से भी राजग के शासन में प्रगति की गति को बनाए रखने के लिए उसके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पुडुचेरी की जनता से एक सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध पुडुचेरी के लिए गठबंधन को एक और कार्यकाल देने का आग्रह किया।
केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान नौ अप्रैल को होना है।
भाषा
राखी पारुल
पारुल

Facebook


