क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में गुजरात के एक युवक की भी मौत, 9 भारतीय हैं लापता

क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में गुजरात के एक युवक की भी मौत, 9 भारतीय हैं लापता

क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में गुजरात के एक युवक की भी मौत, 9 भारतीय हैं लापता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 16, 2019 6:12 am IST

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों मे हमले का आरोपी को कोर्ट में पेश हुआ जहां से उसे 5 अप्रैल तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में मरने वालों में एक भारतीय भी शामिल है। मृतक जुनैद कारा गुजरात के नवसारी का रहने वाला था। पिछले कई साल से वह न्यजीलैंड में अपने परिवार के साथ रह रहा था और वहां स्टोर चलाता था। शुक्रवार को वह मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। इस दौरान हमलावर ने उसे गोली मार दी।

पढ़ें-न्यूजीलैंड की मस्जिद में हमले का आरोपी कोर्ट में पेश, बांग्लादेश की टीम लौटी …

इस हमले के मद्देनजर न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीसरा टेस्ट मैच रद्द होने के बाद बांग्लादेश की टीम भी अपने वतन वापस लौट आई है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक हमलावर ब्रिटिश मूल का 28 वर्षीय युवक ब्रेंटन टैरेंट है, जो ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है।

पढ़ें- भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बाद म्यांमार सीमा पर की सर्जिकल स्ट्राइ…

बता दें कि शुक्रवार को अंधाधुंध गोलीबारी में 49 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि करीब 42 लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। क्राइस्टचर्च स्थित डीन एवेन्यू मस्जिद में 41 लोग मारे गए और लिनवुड मस्जिद में सात लोगों की मौत हो गई। ये हमला तब हुआ जब मस्जिद श्रद्धालुओं से भरी थी। वहीं हमले के बाद से 9 भारतीय भी नागरिक लापता हैं।


लेखक के बारे में