प्रधान न्यायधीश ने उच्चतम न्यायालय में बहु-सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया

प्रधान न्यायधीश ने उच्चतम न्यायालय में बहु-सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया

प्रधान न्यायधीश ने उच्चतम न्यायालय में बहु-सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया
Modified Date: July 11, 2024 / 12:23 am IST
Published Date: July 11, 2024 12:23 am IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय परिसर के अंदर नए बहु-सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

इस मौके पर आयोजित समारोह में अन्य न्यायाधीश और कर्मचारी भी मौजूद थे।

यह केंद्र मुख्य परिसर में सी-आईएन गेट के पास यूको बैंक के सामने है।

उच्चतम न्यायालय के एक सूत्र ने बताया कि इस केंद्र में वकीलों के लिए 68 कक्ष, परामर्श कक्ष, स्टेशनरी की दुकान, दवाई की दुकान और वादियों या आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय भी है जिसमें करीब 50 लोगों के बैठने की क्षमता है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में