BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दिल्ली: कक्षा छह के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने सवाल उठाया

दिल्ली: कक्षा छह के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने सवाल उठाया

दिल्ली: कक्षा छह के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने सवाल उठाया
Bhasha
Published: 03 Dec 2024 | 6:41 pmModified: 03 Dec 2024 | 6:41 pm

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक निजी स्कूल में मंगलवार सुबह 12 वर्षीय एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि वसंत विहार के कुदुमपुर पहाड़ी का रहने वाला प्रिंस छठी कक्षा का छात्र था। पुलिस को संदेह है कि उसकी मौत दौरा पड़ने से हुई होगी। हालांकि, परिवार ने साजिश का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रिंस को उसके सहपाठी ने पीटा था।

पुलिस ने बताया कि पूर्वाह्न 10.15 बजे वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली कि प्रिंस को मृत अवस्था में लाया गया है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि पूछताछ और शव की जांच करने पर पता चला कि शरीर पर कोई चोट नहीं थी, लेकिन उसके मुंह से झाग जैसा कुछ निकल रहा था। बयान में कहा गया कि चिकित्सकों ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि हो सकता है कि लड़के को दौरे से संबंधित शिकायत हो, लेकिन जांच की कार्यवाही जारी है। बयान में कहा गया कि स्कूल के छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है और तदनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रिंस के पिता सागर वसंत विहार सोसाइटी में सीवर लाइन श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं। सागर ने कहा कि उनके बेटे को कोई दिक्कत नहीं थी और जब उन्होंने उसे स्कूल में छोड़ा था, तब वह पूरी तरह से स्वस्थ था।

सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरा बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था और उसे दौरे पड़ने का कोई इतिहास नहीं था। वह फुटबॉल भी खेलता था और एक अच्छा खिलाड़ी था, अंतर-विद्यालय टूर्नामेंट में भाग लेता था और उसने कई पदक भी जीते थे।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘स्कूल और पुलिस की ‘थ्योरी’ में कुछ गड़बड़ी है।’’

उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि प्रिंस का एक सहपाठी के साथ झगड़ा हुआ था, जिस दौरान वह गिर गया और फिर स्कूल के शिक्षक उसे अस्पताल ले गए। उन्होंने दावा किया कि प्रिंस को पहले होली एंजल्स अस्पताल ले जाया गया और बाद में फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सागर ने कहा कि उन्होंने काम पर जाने से पहले अपने बेटे को स्कूल में छोड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सुबह 9.45 बजे स्कूल से फोन आया कि मेरे बेटे को चोट लग गई है और जब मैं अस्पताल पहुंचा तो उसकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।’’

प्रिंस सागर के दो बेटों में छोटा था। प्रिंस का बड़ा भाई प्रियांशु दूसरे निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

प्रिंस के चाचा विनीत ने घटना के दौरान उसके ‘क्लास टीचर’ और अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। घटना के बारे में स्कूल की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

भाषा अमित संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दिल्ली: कक्षा छह के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने सवाल उठाया

People also search for:Delhi School Death
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm