राजस्थान में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान

राजस्थान में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान

राजस्थान में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान
Modified Date: October 30, 2024 / 04:10 pm IST
Published Date: October 30, 2024 4:10 pm IST

जयपुर, 30 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में आगामी कुछ दिन मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है जहां कई इलाकों में अब भी दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

इस दौरान सर्वाधिक तापमान चूरू में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भी यह फतेहपुर में 39.6 डिग्री, बाड़मेर एवं जैसलमेर में 39.4 डिग्री, बीकानेर में 39.3 डिग्री, पिलानी में 38.8 डिग्री, जालोर में 38.6 डिग्री, गंगानगर में 38.2 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री, फलोदी में 37.8 डिग्री, अजमेर में 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में