एटा में वर्चस्व की लड़ाई में लिपिक की हत्या, शव कार में ले जाते समय प्रधानाचार्य समेत दो गिरफ्तार

एटा में वर्चस्व की लड़ाई में लिपिक की हत्या, शव कार में ले जाते समय प्रधानाचार्य समेत दो गिरफ्तार

एटा में वर्चस्व की लड़ाई में लिपिक की हत्या, शव कार में ले जाते समय प्रधानाचार्य समेत दो गिरफ्तार
Modified Date: June 29, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: June 29, 2026 3:25 pm IST

एटा, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक इंटर कॉलेज के लिपिक की कथित तौर पर प्रशासनिक वर्चस्व को लेकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए कार से सुनसान जगह पर ले जाने का प्रयास करते समय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, जैथरा थाना क्षेत्र के माधवानंद इंटर कॉलेज के लिपिक राहुल कुमार पांडेय (35) की हत्या कर शव को कार से कासगंज ले जाकर ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडेय और उनके एक साथी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि कार की डिग्गी से राहुल का शव भी बरामद कर लिया गया।

जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान एक कार रोकी। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी में डिग्गी से राहुल का शव बरामद हुआ।

ठाकुर के अनुसार, मौके से कॉलेज के प्रधानाचार्य और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में कॉलेज में प्रशासनिक वर्चस्व और प्रबंधन को लेकर जारी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

मृतक के परिजन का आरोप है कि राहुल को रविवार को कॉलेज बुलाकर सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिस अज्ञात मोबाइल नंबर से घटना की सूचना मिली थी, उसका पता लगाया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा

सं आनन्द वैभव पारुल

पारुल


लेखक के बारे में