राजस्थान में दो-तीन दिन बादल छाए रहने व तापमान में गिरावट का अनुमान

राजस्थान में दो-तीन दिन बादल छाए रहने व तापमान में गिरावट का अनुमान

राजस्थान में दो-तीन दिन बादल छाए रहने व तापमान में गिरावट का अनुमान
Modified Date: March 12, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: March 12, 2026 5:16 pm IST

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में आगामी दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बृहस्‍पति‍वार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादल छाए रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

वहीं, 14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के साथ-साथ गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक, इसी तरह एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान है।

इसके मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में