CM Atishi On BJP: सीएम आतिशी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा-‘दिल्ली की हवा और पानी के प्रदूषण का कारण बीजेपी की गंदी राजनीति है’
CM Atishi On BJP: सीएम आतिशी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा-‘दिल्ली की हवा और पानी के प्रदूषण का कारण बीजेपी की गंदी राजनीति है’

Delhi Assembly Election Results/ Image Credit : Atishi X Handle
नई दिल्ली। CM Atishi On BJP: इन दिनोंदेश की राजधानी दिल्ली में हवा और पानी में फैले प्रदूषण ने अब सियासी रूप ले लिया है। जिसे लेकर अब राजनीति शुरू हो चुकी है। इस प्रदूषण के मुद्दे पर सीएम आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, दिल्ली में वायु प्रदूषण और यमुना के पानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की गंदी राजनीति का हाथ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कई कारण हैं, जिनमें सबसे अहम पराली जलाना है।
सीएम आतिशी ने उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में दिल्ली का प्रदूषण बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण पराली का जलना है। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए आतिशी ने कहा कि 2021 में पंजाब में पराली जलाने के 71,300 मामले थे, जो 2022 में 50 फीसदी तक कम हुए और 2023 में घटकर केवल 811 रह गए हैं। लेकिन, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार इस समस्या को हल करने में नाकाम रही हैं।
आतिशी ने दावा किया कि, हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 23 प्रतिशत और यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने सवाल किया कि, अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पराली जलना रोक सकती है, कम कर सकती है तो हरियाणा और यूपी की भाजपा सरकार क्यों नहीं कर सकती? भाजपा सरकार दिल्ली वालों के साथ गंदी राजनीति कर रही है।
CM Atishi On BJP: सीएम आतिशी ने कहा कि, आनंद विहार बस अड्डा प्रदूषण का एक मुख्य केंद्र बन गया है। दिल्ली की बसें सीएनजी और इलेक्ट्रिक हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आने वाली सभी इंटर स्टेट बसें डीजल से चल रही हैं। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण पड़ोसी राज्यों की डीजल बसें हैं। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में कोई ईंट का भट्टा नहीं है। लेकिन, एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लगभग 3,800 ईंट के भट्टे हैं। यह भट्टे भी प्रदूषण का स्तर बढ़ाने में योगदान कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Web Title: CM Atishi On BJP: CM Atishi said- 'BJP's dirty politics is the reason behind Delhi's air and water pollution'

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm