Godaan Film 2026 : फिल्म ‘गोदान’ को मिला तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का साथ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब इस दिग्गज नेता ने किया पोस्टर विमोचन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने अहमदाबाद में फिल्म गोदान के पोस्टर विमोचन के अवसर पर कहा कि यह फिल्म गौ-माता से जुड़ी सनातन संस्कृति, परंपरा और संवेदनाओं का गरिमामय चित्रण करती है। उन्होंने इसे समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने वाला प्रयास बताते हुए निर्माता-निर्देशक और पूरी टीम की सराहना की।

Godaan Film 2026 : फिल्म ‘गोदान’ को मिला तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का साथ,  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब इस दिग्गज नेता ने किया पोस्टर विमोचन

Godaan Film 2026 / Image Source : Gujrat/DPR

Modified Date: February 4, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: February 4, 2026 11:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने फिल्म गोदान के पोस्टर का विमोचन किया।
  • फिल्म को गौ-माता और सनातन संस्कृति का सार्थक चित्रण बताया।
  • निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी और नवल किशोर के प्रयासों की प्रशंसा की।

अहमदाबाद : Godaan Film 2026  गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर विमोचन अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि इस फिल्म के माध्यम से गौ-माता के प्रति हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और संवेदनाओं का अत्यंत सार्थक एवं गरिमामय चित्रण किया गया है। उन्होंने इस सांस्कृतिक प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनाएँ समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘गोदान’ की सम्पूर्ण टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी, नवल किशोर के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की और फिल्म की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हुआ था ट्रेलर रिलीज़

आपको बता दें इसे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास पर दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति फरह मथुरा के तत्वावधान में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फ़िल्म गौदान का ट्रेलर मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह यादव के द्वारा रिलीज़ किया गया था साथ ही छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसका फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.