आज असम में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे CM भूपेश बघेल, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाएंगे जीत की रणनीति

Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: January 19, 2021 2:25 am IST

गुवाहाटी। असम में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने अहम जिम्ममेदारी सौंपी है।
read more: PM मोदी चुने गए सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई…

सीएम भूपेश बघेल को पार्टी ने  स्पेशल आब्जर्वर बनाया है। सीएम बघेल सोमवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। यहां वे आज राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के साथ असम चुनाव को लेकर पीसीसी की बैठक लेंगे। सीएम बघेल असम में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार की रणनीति बनाएंगे।
read more: गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

जानकारी के मुताबिक असम में टिकट वितरण में भी सीएम बघेल की  अहम भूमिका होगी। इससे पहले सीएम बघेल ने अपने चित-परिचित अंदाज में  कहा, असम में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वे पूरा दमखम  लगाएंगे ।

लेखक के बारे में