CM Pushkar Singh Dhami News: लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं खेलकूद समारोह में शामिल हुए CM पुष्कर सिंह धामी.. दी करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Ads

CM Pushkar Singh Dhami Today Latest News: सीएम धामी ने जौनसार-बावर महोत्सव में सड़क, पुल, पेयजल और शिक्षा परियोजनाओं की घोषणा की।

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 08:21 PM IST

CM Pushkar Singh Dhami News || Image- CM Dhami Twitter File

HIGHLIGHTS
  • धामी ने सड़क, पुल और पेयजल परियोजनाओं की घोषणा की।
  • जौनसार-बावर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्य जारी।
  • जनजातीय गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं खेलकूद समारोह 2026 में शामिल होकर क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी केदार सिंह स्टेडियम, नगाठात में आयोजित किया गया। (CM Pushkar Singh Dhami News) मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सड़क, पुल और पेयजल परियोजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री ने समरजेंस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगाठात को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने तथा यमुना नदी पर 60 मीटर स्पान पुल निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा चकराता और कालसी ब्लॉक में कई नई मोटर सड़कों के निर्माण, गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों और पेयजल योजनाओं को मंजूरी देने की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।

जौनसार-बावर की संस्कृति पर गर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनसार-बावर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। (CM Pushkar Singh Dhami News) यहां की लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि रासो, हारुल और बौंड जैसी लोक परंपराएं केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं।

जनजातीय विकास पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदायों के विकास के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है, जहां सड़क, बिजली, पेयजल, इंटरनेट और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिक्षा और कल्याण योजनाओं का लाभ

राज्य में कालसी, मेहरवाना, बाजपुर और खटीमा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। चकराता और बाजपुर में नए विद्यालयों का निर्माण भी जारी है। सरकार जनजातीय छात्रों को प्राथमिक स्तर से लेकर स्नातकोत्तर तक छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। (CM Pushkar Singh Dhami News) साथ ही जनजातीय समुदाय की बेटियों को विवाह के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

1300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि चकराता क्षेत्र में लगभग 39 करोड़ रुपये की 56 परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं, जिनमें से 51 पूरी हो चुकी हैं। शेष परियोजनाएं भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरे जौनसार-बावर क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 1300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। (CM Pushkar Singh Dhami News) वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 707 और 707A के चौड़ीकरण का काम भी तेजी से जारी है। महासू देवता मंदिर परिसर के भव्य पुनर्विकास के लिए 120 करोड़ रुपये की मास्टर प्लान परियोजना और लगभग 229 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स

विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर

फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं