नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में बुधवार को एक सीएनजी पंप पर ईंधन भरते समय सिलेंडर फटने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मित्राऊं गांव में एक सीएनजी पंप पर विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।
भाषा
शुभम देवेंद्र
देवेंद्र