नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) ऊर्जा समाधान देने वाली कंपनी पावरिका का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के पहले दिन, 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।
एनएसई में यह शेयर 366 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 7.34 प्रतिशत कम था। कारोबार के दौरान, यह 397 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया और 365.10 रुपये का न्यूनतम स्तर तक आया। बाद में यह शेयर 385 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 2.53 प्रतिशत की गिरावट है।
बीएसई में, यह 375 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 5.06 प्रतिशत कम था। यह शेयर अंत में 390 रुपये पर बंद हुआ, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 1.27 प्रतिशत कम है।
बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,935.52 करोड़ रुपये था।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 185.23 अंक यानी 0.25 प्रतिशत चढ़कर 73,319.55 पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,713.10 पर बंद हुआ।
पावरिका लिमिटेड का 1,100 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन सफल रहा। संस्थागत खरीदारों के समर्थन से इसे 1.45 गुना अभिदान मिला।
कंपनी ने मूल्य दायरा 375-395 रुपये प्रति शेयर तय किया था।
भाषा राजेश रमण
रमण