जयपुरः Transfer Ban Lifted राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर लंबे समय से जारी ठहराव अब टूटने जा रहा है। राज्य सरकार ने 8 अप्रैल से ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है, जो सीमित अवधि के लिए खुली रहेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया करीब 20 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान विभिन्न विभागों में लंबित तबादला प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। लंबे समय से ट्रांसफर पर लगी रोक के कारण बड़ी संख्या में आवेदन लंबित थे, जिन्हें अब प्राथमिकता से निपटाने की तैयारी है।
बता दें कि तबादलों पर लगी रोक के चलते कई कर्मचारी व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से परेशान थे। ऐसे में सरकार के इस फैसले से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्तर पर भी विभागों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि तय समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी की जाए। इस बीच, कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। कई लोग अपने संभावित तबादलों को लेकर सक्रिय हो गए हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गए हैं।
Transfer Ban Lifted सरकार ने साफ किया है कि 8 अप्रैल से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया सीमित समय के लिए होगी। कुल 20 दिनों तक तबादलों की खिड़की खुली रहेगी, जिसके बाद फिर से इस पर रोक लग सकती है। इस दौरान अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपने आवेदन दे सकेंगे। अधिकारी स्तर पर भी तबादलों की फाइलें आगे बढ़ेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में तबादले हो सकते हैं, क्योंकि लंबे समय से रुका हुआ काम एक साथ आगे बढ़ेगा।