Neemuch Protest News : गांव बना छावनी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस! नाबालिग से गंदी हरकत करने वाले अब्दुल के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कर रहे आरोपी पर ऐसी कार्रवाई की मांग

Ads

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के पड़दा गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 07:29 PM IST

Neemuch Protest News / Image Source ; ANI

HIGHLIGHTS
  • नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी युवक गिरफ्तार।
  • बुलडोजर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव में किया प्रदर्शन
  • उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

नीमच : Neemuch Protest News  मध्य प्रदेश के नीमच ज़िले के पड़दा गांव से बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ ग्रामीणों ने अब्दुल रहमान नाम के एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करते हुए पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

छेड़छाड़ करने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार ,पूरा मामला मनासा थाना क्षेत्र के पड़दा गांव का है। यहाँ एक मुस्लिम युवक अब्दुल रहमान पर ग्रामीणों ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगते हुए गांव में जमकर हंगाम किया है। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी अब्दुल रहमान के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब भीड़ उग्र होने लगी, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए फिलहाल पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। नीमच के ASP नवल सिंह सिसोदिया ने कहा, “आज सुबह हमें जानकारी मिली कि कल रात एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। पुलिस फोर्स को तुरंत मौके पर भेजा गया। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को पकड़ लिया गया है, और कानूनी कार्रवाई चल रही है। इस मामले में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे।  हमने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। हल्का बल प्रयोग करके उन्हें खदेड़ दिया गया। कानूनी कार्रवाई चल रही है । हमने 4-5 लोगों को हिरासत में लिया है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-