BHU Slapping Case: पहले पूछी जाति.. फिर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, देश के इस बड़े विश्वविद्यालय में मचा बवाल

Ads

पहले पूछी जाति.. फिर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, Brahmin student of Banaras Hindu University assaulted, Read

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 07:15 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 07:19 PM IST
HIGHLIGHTS
  • बीएचयू परिसर में छात्र से जाति पूछकर मारपीट का आरोप
  • छात्र नेता हिमांशु यादव के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज
  • CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

वाराणसी: Banaras Hindu University: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में एक छात्र के साथ कथित तौर पर जाति पूछकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर छात्र राजनीति भी गरमाने लगी है। एमए हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र की शिकायत पर लंका थाना में समाजवादी छात्र सभा के बीएचयू इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Banaras Hindu University: शिकायत के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्रशांत अपने विभाग में क्लास के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी छात्र नेता वहां आया और पहले उनसे कोर्स, फिर जाति के बारे में पूछताछ करने लगा। आरोप है कि जाति बताने के बाद उसे ‘मनुवादी’ कहकर जातिसूचक टिप्पणी की गई और थप्पड़ मार दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना विभाग के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए परिसर में तनाव की स्थिति भी बनी रही। मामले में लंका थाना के इंस्पेक्टर राज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीएचयू देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है, जहां छात्र राजनीति अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस घटना के बाद कैंपस में अलग-अलग छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ने की चर्चा है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

बीएचयू में मारपीट का मामला क्या है?

बीएचयू में एक छात्र ने आरोप लगाया है कि उससे जाति पूछकर मारपीट की गई और जातिसूचक टिप्पणी की गई।

इस मामले में किसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है?

समाजवादी छात्र सभा के बीएचयू इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना कब और कहां हुई?

यह घटना बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे विश्वविद्यालय के विभाग परिसर में हुई।

क्या घटना का कोई सबूत है?

पीड़ित के अनुसार, घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए लिया है।

पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।