झारखंड के धनबाद में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं प्रभावित

झारखंड के धनबाद में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं प्रभावित

झारखंड के धनबाद में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं प्रभावित
Modified Date: June 24, 2026 / 12:28 am IST
Published Date: June 24, 2026 12:28 am IST

धनबाद, 23 जून (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार शाम कोयले से लदी एक मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी दूसरी लूप लाइन के रास्ते ‘ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (ईसीएल) के कोयला गोदाम परिसर से बाहर निकल रही थी, तभी मुख्य लाइन क्रॉसिंग के पास उसके इंजन का बंपर अत्यधिक गर्म होकर अलग हो गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में बिजली का एक खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि मुगमा रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना के कारण पश्चिम बंगाल के आसनसोल की ओर जाने वाली डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया।

रेलवे अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रात करीब 9:30 बजे ट्रेन की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि सेवाएं फिर से शुरू होने तक कई ट्रेन को अलग-अलग स्थानों पर रोका गया था।

भाषा सुमित पारुल

पारुल


लेखक के बारे में