नई दिल्ली : Cockroach Janta Party X account withheld सोशल मीडिया पर मजाक-मजाक में बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर एक बड़ी खबर है। युवाओं की इस अनोखी पार्टी के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट को भारत में रोक (Withheld) दिया गया है। इस पर पार्टी को बनाने वाले अभिजीत डिपके ने कहा, “जैसा कि हमें डर था, वही हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को भारत में रोक दिया गया है।”
यह एक्शन इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि इस पार्टी ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। श में युवा बेरोजगारी और शासन व्यवस्था पर तंज कसने के लिए शुरू हुए इस आंदोलन को इंटरनेट पर काफ़ी सपोर्ट मिला। इसके इंस्टाग्राम अकाउंट (@cockroachjantaparty) ने महज पांच दिनों के भीतर 1 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। यह संख्या भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगभग 8.7 मिलियन से भी कहीं ज्यादा है, जबकि कांग्रेस इस लिस्ट में 13.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आगे है।
गौरतलब है कि इस पार्टी का गठन इसी महीने 16 मई को हुआ था। दरअसल, देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखा गया था। इसी के जवाब में युवाओं ने इस पैरोडी पार्टी की शुरुआत की। पार्टी की वेबसाइट के मुताबिक, उनका मिशन उन युवाओं के लिए एक मंच खड़ा करना है जिन्हें अक्सर ‘आलसी’, ‘दिनभर ऑनलाइन रहने वाला’ और ‘कॉकरोच’ कहकर बुलाया जाता है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वे भारत के संविधान में पूरी आस्था रखते हैं और इसके मूल्यों की रक्षा के लिए काम करेंगे।
As expected Cockroach Janta Party’s account has been withheld in India. pic.twitter.com/44ymllnSMJ
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 21, 2026