West Bengal Election Re Polling : EVM में गड़बड़ी के आरोप के बाद इस राज्य में फिर शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया! 285 बूथों पर दोबारा डाले जाएंगे वोट

West Bengal के फालता विधानसभा क्षेत्र में EVM में गड़बड़ी के आरोपों के बाद आज 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां, 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें, वेब कैमरे, सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए पूरे क्षेत्र की कड़ी निगरानी की जा रही है।

West Bengal Election Re Polling :  EVM में गड़बड़ी के आरोप के बाद इस राज्य में फिर शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया! 285 बूथों पर दोबारा डाले जाएंगे वोट

West Bengal Election Re Polling / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 21, 2026 / 07:29 am IST
Published Date: May 21, 2026 7:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • EVM विवाद के बाद 285 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू
  • 35 केंद्रीय बल कंपनियां और 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात
  • हर बूथ पर वेब कैमरे, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

कोलकाता : West Bengal Election Re Polling पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा क्षेत्र में आज दोबारा री-पोलिंग कराया जा रहा है। इससे पहले इस क्षेत्र में हुए चुनाव के दौरान EVM में छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद वहां की वोटिंग को पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर आज फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से वोट डाले जा रहे हैं।

गड़बड़ी रोकने के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें अलर्ट

इस बार मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या हिंसा को रोकने के लिए बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या विवाद से तुरंत निपटने के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

EVM Tampering Allegations Falta हर बूथ के अंदर 2 वेब कैमरे

हर एक मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए हर बूथ के अंदर 2 वेब कैमरे लगाए गए हैं और बूथ के बाहर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के साथ-साथ पूरे फालता विधानसभा इलाके की आसमान से भी मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके लिए प्रशासन ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.