दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में

दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में

दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 15, 2021 11:44 am IST

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं सोमवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को एक्यूआई 331 था।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा रवि कांत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में