पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 31, 2021 9:44 am IST

चंडीगढ़, 31 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और बठिंडा, हलवारा तथा सिरसा में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमन 0.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हलवारा में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के सिरसा में चुभने वाली ठंड है और यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों के अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से नीचे है।

हरियाणा के नारनौल और करनाल में तापमान क्रमश: 2.4 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक में तीन डिग्री सेल्सियस, हिसार में 3.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बाला में 4.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 3.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 3.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.5 डिग्री सेल्सियस तथा पठानकोट में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा स्नेहा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में