पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, तीन डिग्री सेल्सियस के साथ नारनौल सबसे ठंडा स्थान

Ads

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, तीन डिग्री सेल्सियस के साथ नारनौल सबसे ठंडा स्थान

  •  
  • Publish Date - January 13, 2024 / 04:08 PM IST,
    Updated On - January 13, 2024 / 04:08 PM IST

चंडीगढ़, 13 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कई स्थानों पर पारा गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा।

यहां मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा।

अंबाला में भी ठंड की स्थिति बनी रही और यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4, 3.5 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में भी ठंड की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2, 4.9 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस और एसबीएस नगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना