राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, गंगानगर में घना कोहरा

Ads

राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, गंगानगर में घना कोहरा

  •  
  • Publish Date - January 13, 2024 / 04:04 PM IST,
    Updated On - January 13, 2024 / 04:04 PM IST

जयपुर, 13 जनवरी (भाषा) राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है, बीते चौबीस घंटे में अलवर व करौली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं शीतलहर रही। गंगानगर व आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया रहा।

इस दौरान अलवर व करौली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, धौलपुर में 4.5 डिग्री, जालोरी में 5.6 डिग्री, गंगानगर में 6.2 डिग्री व संगरिया में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में दो दिन से दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार