कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

Ads

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

  •  
  • Publish Date - December 13, 2021 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

श्रीनगर, 13 दिसंबर (भाषा) कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने से तापमान जमाव बिंदु के कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में रविवार रात तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह घाटी का दूसरे सबसे ठंडा क्षेत्र था। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत