दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: January 28, 2021 5:33 am IST

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी बृहस्पतिवार को शीत लहर की चपेट में आ गई। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्द, शुष्क पश्चिमी हवाओं के मैदानी इलाकों में बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है।

शहर मंगलवार को भी शहर शीत लहर की चपेट में ही था, क्योंकि न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी शहर में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

भाषा

स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में