हरियाणा, पंजाब में शीत लहर का कहर

हरियाणा, पंजाब में शीत लहर का कहर

हरियाणा, पंजाब में शीत लहर का कहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: December 29, 2020 6:46 am IST

चंडीगढ़, 29 दिसंबर (भाषा) हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर मंगलवार को और तेज हो गई।

दोनों राज्यों में हिसार के अलावा, नारनौल, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर पिछली रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण दोनों राज्यों में सुबह कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गई।

हरियाणा के नारनौल में भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के करनाल, सिरसा, रोहतक और अंबाला में तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस, 2.5 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में भी ठंड का कहर जारी रहा, जहां लुधियाना में न्यूनतम तामपान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हलवारा में तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस और आदमपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला और पठानकोट में भी रात बेहद ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री सेल्सियस, 2.9 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने दोनों राज्यों में अगले दो दिनों तक भीषण ठंड रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में