नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए नौ अधिवक्ताओं के नाम केंद्र सरकार को भेजे।
कोलेजियम की 11 और 12 मई को हुई बैठकों के बाद जारी एक बयान के अनुसार, इंद्रनील रॉय, आर्यक दत्त, अतरूप बनर्जी, संदीप कुमार डे, पार्थ प्रतीम रॉय, सुदीप देब, अनुज सिंह, अर्जुन राय मुखर्जी और ऋषद मेदोरा के नाम न्यायाधीश पद के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए हैं।
प्रधान न्यायाधीश के अलावा उच्चतम न्यायालय के तीन सदस्यीय कोलेजियम में न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी शामिल हैं।
भाषा सुरभि संतोष
संतोष