एसआईआर के बाद 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की संयुक्त सूची में करीब तीन करोड़ मतदाताओं की कमी
एसआईआर के बाद 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की संयुक्त सूची में करीब तीन करोड़ मतदाताओं की कमी
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) एसआईआर प्रक्रिया शनिवार को पूरी होने के बाद आठ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की संयुक्त मतदाता सूची में लगभग 3.13 करोड़ मतदाताओं के नाम कम हो गए हैं।
अब तक उत्तर प्रदेश को छोड़कर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है।
इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले कुछ दिनों में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 27 अक्टूबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा के समय इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संयुक्त मतदाता सूचियों की संख्या लगभग 36 करोड़ थी।
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 32.87 करोड़ हो गई और इस तरह यह अंतर लगभग 3.13 करोड़ का है।
भाषा देवेंद्र सिम्मी
सिम्मी

Facebook


