युवक ने थाने में की दिल चोरी होने की शिकायत,पुलिसवालों ने मदद से किया इंकार
युवक ने थाने में की दिल चोरी होने की शिकायत,पुलिसवालों ने मदद से किया इंकार
महाराष्ट्र। आमतौर पर थाने में हर सामान की चोरी की रिपोर्ट होती है। लेकिन नागपुर थाने में ऐसा केस आया कि पुलिस अधिकारी को भी हाथ जोड़ने पड़े।दरअसल एक लड़के ने अपने दिल चुराने की रिपोर्ट दर्ज की है जिसके बाद पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई मदद नहीं कर सकते।युवक ने शिकायत में कहा है कि उसका दिल एक लड़की ने चुरा लिया है और पुलिसवालों को इसकी मदद करनी चाहिए।
इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले को सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह की जाएगी।वैसे उनका यह भी कहना है कि इस तरह की शिकायत का आईपीसी की किसी धारा में जिक्र नहीं है।इसलिए युवक को अपनी शिकायत वापस लेनी चाहिए।

Facebook


