सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर पुलिस कांस्टेबल पर ‘हमला’ करने का मामला दर्ज
सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर पुलिस कांस्टेबल पर ‘हमला’ करने का मामला दर्ज
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर कथित तौर पर हमला करने और उसके काम में बाधा डालने के आरोप में ‘आप’ नेताओं सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना कथित तौर पर सोमवार को हुई जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तिलक नगर इलाके में दौरे के लिए गए थे।
पुलिस सूत्र के अनुसार, सादे कपड़े पहने हेड कांस्टेबल इलाके में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, तभी ‘आप’ समर्थकों की भीड़ ने कथित तौर पर उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की।
घटना के बाद हेड कांस्टेबल को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने और उस पर हमला करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश

Facebook


