युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केरलम के मंत्री जनीश की गाड़ी रोक काले झंडे दिखाए

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केरलम के मंत्री जनीश की गाड़ी रोक काले झंडे दिखाए

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केरलम के मंत्री जनीश की गाड़ी रोक काले झंडे दिखाए
Modified Date: September 29, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: September 29, 2026 3:49 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 29 सितंबर (भाषा) केरलम में भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया राज्य यात्रा के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए जाने के जवाब में सत्ताधारी यूडीएफ सरकार के खिलाफ अपना विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रखा।

मंगलवार को यहां बलरामपुरम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य के खेल मंत्री ओ.जे. जनीश की गाड़ी रोकी और उन्हें काले झंडे दिखाए।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री की गाड़ी के सामने ‘जय युवा मोर्चा’ के नारे लगाए और भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के झंडे लहराए।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क के किनारे कर दिया जिससे जनीश की गाड़ी आगे बढ़ सकी।

पुलिस ने कहा कि वे मंत्री की गाड़ी रोकने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं।

भाजपा ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि अगर शाह को दिखाए गए काले झंडों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसे पार्टी ने सुरक्षा में चूक बताया है, तो मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के लिए राज्य की सड़कों पर यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा।

कांग्रेस के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के शाह को झंडा दिखाने के बाद भाजपा की युवा इकाई ने सत्ताधारी दल की सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा, मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन, गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और कई अन्य मंत्रियों को काले झंडे दिखाए।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में