बेंगलुरु में एमडीएमए की तस्करी के आरोप में विदेशी नागरिक समेत छह लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु में एमडीएमए की तस्करी के आरोप में विदेशी नागरिक समेत छह लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु में एमडीएमए की तस्करी के आरोप में विदेशी नागरिक समेत छह लोग गिरफ्तार
Modified Date: September 29, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: September 29, 2026 3:32 pm IST

बेंगलुरु, 29 सितंबर (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने एमडीएमए (मिथाइलीनडाइऑक्सीमेथामफेटामाइन) की खरीद-फरोख्त करने और उसे ऊंची कीमतों पर आम लोगों तथा कॉलेज छात्रों को बेचने के आरोप में एक विदेशी नागरिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 5.48 किलोग्राम एमडीएमए बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 5.48 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मादक पदार्थ की बाजार में कीमत 10.96 करोड़ रुपये है।

पुलिस ने बताया कि गिरिनगर, हेब्बाल और विद्यारण्यपुरा थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना अलग-अलग तारीखों में मुखबिरों से मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखबिरों द्वारा बताए गए स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद छह लोगों को अलग-अलग तारीखों में हिरासत में लिया गया। इनमें एक विदेशी नागरिक और तीन अन्य राज्यों के निवासी शामिल हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विदेशों, अन्य राज्यों और राज्य के भीतर अज्ञात लोगों से कम कीमत पर मादक पदार्थ खरीदते थे और अधिक पैसा कमाने के इरादे से उन्हें आम लोगों तथा कॉलेज छात्रों को ऊंची कीमतों पर बेचते थे।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अज्ञात लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एमडीएमए को मॉली या एक्स्टेसी के नाम से भी जाना जाता है, यह एक प्रतिबंधित मादक पदार्थ है।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में