BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

तेजाब हमला पीड़ितों को रेल यात्रा में रियायत: न्यायालय ने इसे नीति में शामिल करने को कहा

तेजाब हमला पीड़ितों को रेल यात्रा में रियायत: न्यायालय ने इसे नीति में शामिल करने को कहा

तेजाब हमला पीड़ितों को रेल यात्रा में रियायत: न्यायालय ने इसे नीति में शामिल करने को कहा
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 2:00 pmModified: 30 Sept 2026 | 2:00 pm

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को तेजाब हमले के पीड़ितों को रेल यात्रा में रियायत देने की नीति तैयार करने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि वे इलाज के लिए बेहतर सुविधाओं वाले अस्पतालों तक यात्रा कर सकें।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस दलील पर गौर किया कि केंद्र सरकार ने याचिकाकर्ता एनजीओ अतिजीवन सोसाइटी समेत अन्य संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद नीति का एक मसौदा तैयार किया है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन आने वाले दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को भी अंतिम नीति तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। इसके बाद पीठ ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

इससे पहले 13 अगस्त को केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया था कि वह तेजाब हमले के पीड़ितों को रेल किराये में रियायत देने के लिए नीति बनाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत है।

न्यायालय ने रेल मंत्रालय से इस मामले में उदारतापूर्वक रियायत देने पर विचार करने को कहा था। उसने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे को छह सप्ताह के भीतर नीति का मसौदा अदालत के रिकॉर्ड में दाखिल करने को भी कहा था।

दवे ने बताया कि केंद्र सरकार इस सुविधा को ‘मरीज श्रेणी’ के तहत देने का प्रस्ताव कर रही है और सरकार को तेजाब हमले के पीड़ितों को दिव्यांगजन की अलग श्रेणी में रखने को लेकर कुछ आपत्तियां हैं, क्योंकि वर्तमान में उस दिव्यांग श्रेणी के अन्य लोगों को रेलवे में रियायत नहीं मिलती है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: तेजाब हमला पीड़ितों को रेल यात्रा में रियायत: न्यायालय ने इसे नीति में शामिल करने को कहा

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm