पिछली एलडीएफ सरकार के दौरान 3.5 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नहीं सुधरे स्कूल के हालात: चंद्रशेखर

पिछली एलडीएफ सरकार के दौरान 3.5 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नहीं सुधरे स्कूल के हालात: चंद्रशेखर

पिछली एलडीएफ सरकार के दौरान 3.5 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नहीं सुधरे स्कूल के हालात: चंद्रशेखर
Modified Date: September 20, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: September 20, 2026 4:42 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 20 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार पर सरकारी धन के उपयोग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद एक सरकारी स्कूल की हालत आज भी खराब है।

चंद्रशेखर विधानसभा चुनाव में माकपा नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी को हराकर नेमम से विधायक बने थे।

पाप्पणमकोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा करने के बाद चंद्रशेखर ने यह आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि छत से पानी टपकने और फर्श क्षतिग्रस्त होने के अलावा, स्कूल में अब भी पीने के पानी, बिजली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

चंद्रशेखर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि चुनाव के समय तत्कालीन नेमम विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने स्कूल की इमारत के उद्घाटन का खूब प्रचार किया था।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘साढ़े तीन करोड़ रुपये पूरी तरह से खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन बुनियादी ढांचा कहीं दिखाई नहीं देता। यह माकपा की भ्रष्टाचार की राजनीति का एक प्रत्यक्ष उदाहरण है।’

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में