पहली बार भारतीय धरती से उड़े जापानी लड़ाकू विमान; वायुसेना प्रमुख ने संयुक्त अभ्यास की सराहना की

पहली बार भारतीय धरती से उड़े जापानी लड़ाकू विमान; वायुसेना प्रमुख ने संयुक्त अभ्यास की सराहना की

पहली बार भारतीय धरती से उड़े जापानी लड़ाकू विमान; वायुसेना प्रमुख ने संयुक्त अभ्यास की सराहना की
Modified Date: September 20, 2026 / 05:01 pm IST
Published Date: September 20, 2026 5:01 pm IST

जोधपुर, 20 सितंबर (भाषा) वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने रविवार को यहां जारी द्विपक्षीय वायुसेना अभ्यास के दौरान कहा कि पहली बार भारतीय धरती से जापानी लड़ाकू विमानों का उड़ान भरना भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह अभ्यास नौ से 22 सितंबर तक वायुसेना स्टेशन, जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वदेशी ‘तेजस’, ‘सुखई-30एमकेआई’ और ‘राफेल’ समेत भारतीय वायुसेना के अग्रिम पंक्ति के विमान और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के ‘एफ-2ए’ लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं।

जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ताकेहिरो मोरीता ने कहा कि भारत में जापानी लड़ाकू विमानों की तैनाती के बाद रक्षा सहयोग केवल अभ्यास आयोजित करने से आगे बढ़ा है।

सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह अभ्यास, विशेष रूप से इसलिए हमारे संबंधों और हमारी साझेदारी के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि जापानी लड़ाकू विमान पहली बार भारतीय धरती से उड़ान भर रहे हैं।”

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में