शिवसेना के साथ गठबंधन पर कांग्रेस राजी, 5 साल के सीएम पर भी राजी, उद्धव ने विधायकों को कपड़े लेकर मुंबई बुलाया

शिवसेना के साथ गठबंधन पर कांग्रेस राजी, 5 साल के सीएम पर भी राजी, उद्धव ने विधायकों को कपड़े लेकर मुंबई बुलाया

शिवसेना के साथ गठबंधन पर कांग्रेस राजी, 5 साल के सीएम पर भी राजी, उद्धव ने विधायकों को कपड़े लेकर मुंबई बुलाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: November 20, 2019 2:32 pm IST

मुंबई। महाराष्ट्र में आगे क्या होगा ​ये किसी को पता नही, लेकिन महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कवायद के बीच सभी की निगाहें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी चीफ शरद पवार पर टिकी हैं। खबर आ रही है कि सोनिया गांधी के साथ चल रही मीटिंग में कांग्रेस नेताओं को साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि नेगोशिएशन में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाए।

यह भी पढ़ें —बेटी की शादी में एक तोला सोना देगी सरकार, सरकारी कार्यालयों में रखे जाएंगे सै…

सूत्रों की माने तो कांग्रेस, सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं है। वहीं ‘कौन बनेगा सीएम’ के सवाल पर कांग्रेस को शिवसेना का मुख्यमंत्री होने पर कोई ऐतराज नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि जन सरोकार के मंत्रालय पार्टी की पहली पसंद होंगे। ताकि पार्टी का जनाधार बढ़ाने में मदद मिले। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा भविष्य में होने वाले चुनावों में तीनों पार्टियों की किस रणनीति का पालन करेंगी यह भी सरकार बनने से पहले ही सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें — मोदी-पवार की मुलाकात से कांग्रेस खफा, कहा मुलाकात का समय गलत

वहीं इस बीच खबर ये भी है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के सभी विधायकों को मुंबई बुलाया है, इसके साथ यह भी कहा गया है कि वे 4 से 7 दिनों के लिए अपने कपड़े और सभी जरूरी दस्तावेत जैसे, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि साथ लेकर आएं।

यह भी पढ़ें —शिवसेना में बड़ी फूट, नाराज 17 विधायकों को मनाने पहुंचे मनोहर जोशी,…

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/KjS_nIPKd6I?list=TLPQMjAxMTIwMTkVbl6hxRM-XA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com