नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अविनाश पांडे को मध्य कर्नाटक क्षेत्र, ए चेल्लाकुमार को मैसुरू क्षेत्र, मणिकम टैगोर को मुंबई कर्नाटक क्षेत्र, अजय कुमार को तटीय कर्नाटक क्षेत्र और मोहन प्रकाश को हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।
भाषा हक हक पवनेश
पवनेश