कांग्रेस ने उप्र के लिए छह नए सचिव नियुक्त किए

Ads

कांग्रेस ने उप्र के लिए छह नए सचिव नियुक्त किए

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 10:29 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 10:29 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के छह नए एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति की, जो राज्य में सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिन नेताओं को एआईसीसी सचिव नियुक्त किया गया है उनमें अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान शामिल हैं।

अभिषेक दत्त अब तक कर्नाटक के लिए सह प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे।

बयान में कहा गया कि ये सभी नेता उत्तर प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी से संबद्ध रहेंगे और उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी से संबद्ध रहे निवर्तमान एआईसीसी सचिवों धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यानारायण पटेल और तौकीर आलम को पदमुक्त कर दिया है।

कांग्रेस ने हाल ही राजेन्द्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी नियुक्त किया था।

भाषा हक पवनेश

पवनेश