अमरोहा में नवनिर्मित लिंटर ढहने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Ads

अमरोहा में नवनिर्मित लिंटर ढहने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 10:24 PM IST

अमरोहा (उप्र), छह अगस्त (भाषा) अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में बृहस्पतिवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का ताजा लिंटर भरभराकर ढह गया जिसमें दबकर एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मकान का लिंटर दो दिन पूर्व ही डाला गया था। बारिश शुरू होने पर कई लोग उससे बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए।

इस हादसे में मीनू (30), उसका एक वर्षीय बेटा लाल सिंह और स्मृति (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी और वह अपने मायके ताजपुर में आयोजित दावत में शामिल होने आई थी।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक