मनमोहन और राहुल का पीएम पर निशाना, कहा- मोदी अब कुछ नहीं बोलते, सरकार वादे पूरे करने में विफल
मनमोहन और राहुल का पीएम पर निशाना, कहा- मोदी अब कुछ नहीं बोलते, सरकार वादे पूरे करने में विफल
नई दिल्ली। भारत बंद के दौरान नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस और विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व पीएम मनमोहन ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सभी विपक्षी दलों को ‘देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बचाने एकजुट होने का आह्वान किया’।
मनमोहन ने कहा कि ‘विरोध-प्रदर्शन में इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेताओं का शामिल होना बहुत महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार ऐसा बहुत कुछ कर चुकी है जो हद को पर कर चुका है। इस सरकार को बदलने का समय आने वाला है। आज किसान, नौजवान सहित हर तबका परेशान है’। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।
यह भी पढ़ें : सातवें वेतनमान में चुनाव और रुपए में गिरावट सबसे बड़ा अडंगा, जानिए लेटेस्ट अपडेट
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जरूरत अब इस बात की है कि सभी राजनीतिक दल अपने पुराने सिलसिलों को पीछे छोड़कर एकजुट हों। भारत की जनता की पुकार सुनें। यह तभी संभव है जब हम छोटे-छोटे मुद्दों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे। देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। इसके लिए हमें तैयार होना चाहिए’।
वहीं विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 80 रुपए से ज्यादा है। मोदीजी पहले कहते थे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। अब कुछ नहीं बोलते। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज किसानों और मजदूरों को रास्ता नहीं दिख रहा। हिन्दुस्तान में रास्ता सिर्फ 15-20 पूंजीपतियों को दिख रहा है। राफेल डील में हुए घोटाले का पैसा हिंदुस्तान के लोगों का है। यह आपकी जेब से छीना गया है।
यह भी पढ़ें : हवाई सफर के दौरान बोर्डिंग पास के झंझट से मिलेगी मुक्ति, चेहरे से होगी पहचान
उन्होंने कहा कि जीएसटी ने छोटे और मझोले व्यापारियों को खत्म कर दिया। देश का कालाधन सफेद हो गया। उन्होंने कहा कि जो दुख देश की जनता के दिल में है वह हमारे दिल में है। लेकिन बीजेपी और नरेंद्र मोदी के दिल में नहीं है। आज इस जगह पूरे विपक्षी दल एकसाथ बैठे हैं। हम मिलकर भाजपा को हराने जा रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


