कांग्रेस के भारत बंद का व्यापक असर, कई जगह ट्रेनें रोकी गईं,विपक्षी नेताओं के साथ राहुल बैठे धरने पर

कांग्रेस के भारत बंद का व्यापक असर, कई जगह ट्रेनें रोकी गईं,विपक्षी नेताओं के साथ राहुल बैठे धरने पर

कांग्रेस के भारत बंद का व्यापक असर, कई जगह ट्रेनें रोकी गईं,विपक्षी नेताओं के साथ राहुल बैठे धरने पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 10, 2018 4:53 am IST

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने आज सोमवार को भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस के अनुसार उसे देश के 21 राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है। वामपंथी दल में बंद के समर्थन में हैं। कांग्रेस ने सुबह 9 बजे से 3 बजे तक बंद की अपील की है। कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं मेडिकल शॉप्स, अस्पताल और एम्बुलेंस को बंद से बाहर रखा गया है। कांग्रेस का दावा है कि आप पार्टी भी बंद के समर्थन में उसके साथ है लेकिन आप का कहना है कि वह पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध तो कर रही है लेकिन कांग्रेस के साथ नहीं है क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में भी यही हाल था। शुरुआती दौर में कांग्रेस के भारत बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़े पर सवार होकर भारत बंद का विरोध किया है।

इधर पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में आज भी बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीज़ल 22 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है आज दिल्ली में पेट्रोल 80.73 रु प्रति लीटर और डीज़ल 72.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 88.12 रु प्रति लीटर मिल रहा हैपेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के दौरान गुजरात के भड़ूच में प्रदर्शनकारियों ने टायरों को आग लगा दी और बसों को रोका

यह भी पढ़ें : मोदी ने दिया अजेय भारत, अजेय भाजपा पर जोर, महागठबंधन के लिए ये कहा

इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मानसरोवर से लौट आए हैं। उन्होंने मानसरोवर से लाया हुआ जल राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर चढ़ाया। उसके बाद उन्होंने अन्य विपक्षी नेताओं के साथ राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च किया। वहीं अन्य विपक्षी पार्टियां भी बंद में शामिल हैं बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर जन अधिकार लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों को रोक दियाबिहार के भोजपुर में भारत बंद के दौरान विपक्षी दलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगह ट्रेनें भी रोकी गईं। बिहार की राजधानी पटना में भी बंद का असर दिख रहा है यहां दुकानें बंद हैं, सड़कें वीरान हैं. बिहार के कुछ हिस्सों से आगज़नी और ट्रेनें रोकने की भी ख़बर आ रही है

तेलंगाना के यदाद्रि भुवनगिरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोंगिर और मुशीरबाद बस डिपो में तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। जबकि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए नजर आए। तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ओडिशा के भुवनेश्वर में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह बाइक रैली निकाली है

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अब शिवसेना ने भी खोला बीजेपी के खिलाफ मोर्चा, मुंबई में लगाए पोस्टर

कोलकाता में भी बंद का असर दिख रहा है दुकानें बंद हैं आम दिनों की तुलना में सड़कों पर सन्नाटा है। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संबलपुर में एक ट्रेन को रोकाएनसीपी प्रमुख शरद पवार, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंदका खुला समर्थन किया है जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बंद से दूर रहने का निर्णय किया है पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि जिन मुद्दों पर बंद बुलाया जा रहा है, वह उस पर साथ है, लेकिन पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषित नीति के मुताबिक वह राज्य में किसी तरह की हड़ताल के खिलाफ है

वहीं द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने कहा, ‘द्रमुक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबर्दस्त बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंदको पूरा समर्थन देगा’। बंद के आह्वान के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी हिंसक प्रदर्शन में शामिल नहीं हों इससे पहले, कांग्रेस ने कहा कि कई चैंबर ऑफ कॉमर्स और कारोबारी संगठनों के अलावा 21 विपक्षी दल इस भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में