कांग्रेस सीईसी ने केरल के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की

कांग्रेस सीईसी ने केरल के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की

कांग्रेस सीईसी ने केरल के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की
Modified Date: March 11, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: March 11, 2026 10:10 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीईसी बैठक की अध्यक्षता की और इसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी शामिल हुए।

इस बैठक में अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, के जे जॉर्ज, टीएस सिंहदेव, मोहम्मद जावेद और अमी याज्ञनिक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य उपस्थित थे।

केरल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में संभावित है। कांग्रेस पिछले एक दशक से राज्य की सत्ता से बाहर है और इस बार जीत की कोशिश में जुटी है।

भाषा हक पवनेश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में