कांग्रेस पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : राहुल गांधी
कांग्रेस पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : राहुल गांधी
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि इसका संचालन दिल्ली से नहीं होना चाहिए। उन्होंने केंद्र-शासित प्रदेश के लोगों से कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले राहुल ने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई है, जिसमें एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा फैलाई जा रही नफरत, हिंसा और गुस्सा है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन प्रेम, स्नेह और एकता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
राहुल ने ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो संदेश में कहा, “भारतीय संविधान अपने सभी नागरिकों को प्रतिनिधित्व की गारंटी देता है। पुडुचेरी के बारे में एक दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह है कि आपको उस स्तर का प्रतिनिधित्व नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था।”
भाषा
राखी पारुल
पारुल

Facebook


