कांग्रेस-द्रमुक सीट बंटवारा: पी चिदंबरम ने स्टालिन से की मुलाकात

Ads

कांग्रेस-द्रमुक सीट बंटवारा: पी चिदंबरम ने स्टालिन से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 02:10 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 02:10 PM IST

चेन्नई, तीन मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई के साथ मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे की वार्ता को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

इससे पहले, सेल्वापेरुन्थागई ने चिदंबरम से मुलाकात की और चर्चा के बाद दोनों मुख्यमंत्री के आवास पर गए।

अभी और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर के नेतृत्व वाली कांग्रेस सीट बंटवारा समिति ने पिछले सप्ताह प्रारंभिक वार्ता की थी और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के कोषाध्यक्ष टी. आर. बालू के नेतृत्व वाली द्रमुक की समिति को अपनी ‘मांग सूची’ सौंपी थी।

भाषा खारी वैभव

वैभव