Jabalpur News: इन स्कूल वाहनों पर लगी रोक, अगर चली तो होगी तगड़ी कार्रवाई, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Ads

इन स्कूल वाहनों पर लगी रोक, अगर चली तो होगी तगड़ी कार्रवाई, School vehicles fitted with LPG kits banned in Jabalpur

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 04:10 PM IST

जबलपुर। Jabalpur News: बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जबलपुर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर 1 अप्रैल से जिले में एलपीजी किट से संचालित सभी स्कूल वाहनों के संचालन पर पूर्णतः रोक लगा दी है।

Jabalpur News: जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में उपयोग किए जा रहे ऐसे वाहन, जिनमें एलपीजी किट लगी है, वे अब संचालित नहीं किए जा सकेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना या खतरे से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन मालिकों और स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन जब्ती, चालानी कार्रवाई और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत दंडात्मक कदम शामिल हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-