कांग्रेस ने बिहार के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया

कांग्रेस ने बिहार के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया

कांग्रेस ने बिहार के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया
Modified Date: September 16, 2025 / 01:45 pm IST
Published Date: September 16, 2025 1:45 pm IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को बिहार के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया जिसमें राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार राम समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

इस समिति में 39 सदस्य हैं। राज्य से संबंधित सभी सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों, बिहार से जुड़े कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा सभी अग्रिम संगठनों के प्रमुखों भी इसमें शामिल किया गया है।

प्रदेश निर्वाचन समिति में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा तथा कई अन्य नेता शामिल हैं।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में