‘राज्यसभा सीट पर संकट आने के बाद आजाद को मिला दिव्य ज्ञान’, कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद पर फिर बोला हमला

Ads

'राज्यसभा सीट पर संकट आने के बाद आजाद को मिला दिव्य ज्ञान', Congress gave a statement on Ghulam Nabi, Read full news

  •  
  • Publish Date - August 30, 2022 / 02:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

congress president10 names on the floor

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद द्वारा पार्टी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद मंगलवार को एक बार फिर उन पर पलटवार किया और कहा कि राज्यसभा की सीट पर संकट आने के बाद ही उन्हें उस दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई जो अब दे रहे हैं। >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने जम्मू-कश्मीर में आजाद के समर्थन में कई नेताओं के पार्टी छोड़ने को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए यह भी कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में पार्टी मौजूद है और लोगों के मुद्दे उठा रही है। उन्होंने आजाद पर प्रहार करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो पार्टी से इस्तीफा देते हैं, पांच पन्नों के पत्र लिखते हैं, अंग्रेजी ऐसी लिखते हैं जैसे किसी अंग्रेज ने लिखा हो, उनसे यह सवाल यह है कि आपको 2021 से पहले यह दिव्य ज्ञान क्यों नहीं आया?’’ वल्लभ ने कहा, ‘‘2021 से पहले आपकी सीट सुरक्षित थी और आपका बंग्ला सुरक्षित था। जब सीट पर संकट आया तो दिव्य ज्ञान मिला।’’

Read more : Shoaib Akhtar Angry : ‘बाप-बाप होता है’ टीम इंडिया के स्टार प्लेयर ने कही थी ये बात तो खौल उठा था शोएब अख्तर का खून, कहा- मेरे सामने होता तो… 

वल्लभ ने कहा कि चाहे ये लोग कुछ भी कर लें, लेकिन चार सितंबर को रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ ऐतिहासिक रैली होगी और सात सितंबर से कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा होगी। वल्लभ ने कहा, ‘‘आजाद साहब को यह सूचित करना चाहते हैं कि राहुल गांधी चार सितंबर को रामलीला मैदान में रैली कर रहे हैं। सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। 150 दिनों तक राहुल गांधी देश के मुद्दों को उठाने और देश को जोड़ने का काम करेंगे।’’ उन्होंने यह दावा भी किया कि इस तरह के आरोप इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार से जनता के मुद्दों पर सवाल नहीं पूछ सके। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद का राज्यसभा कार्यकाल फरवरी, 2021 में पूरा हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें उच्च सदन में नहीं भेजा।

Read more :  गंदी बात करता है? महिला टीचर ने इस बात पर प्रभारी प्राचार्य को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया था। सोमवार को उन्होंने अपने पुराने दल और उसके नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि ‘बीमार’ कांग्रेस को दुआ की नहीं, दवा की जरूरत है, लेकिन उसका इलाज ‘कम्पाउंडर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले होने के कांग्रेस के आरोप पर भी उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनको निशाने पर लिया था और सवाल पूछा था कि जो संसद में भाषण देने के बाद प्रधानमंत्री से गले मिले, वह मोदी के साथ मिले या नहीं?